मल्लिकार्जुन खरगे के 'शुद्धिकरण' से दलित दूल्हे तक... राहुल गांधी बोले- देश में आज भी छुआछूत की सोच कायम

राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दलितों के साथ कथित भेदभाव और अत्याचार का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि भारत में आज भी संविधान और भाजपा-आरएसएस की विचारधारा के बीच वैचारिक लड़ाई चल रही है.
राहुल ने स्कूलों में दलित बच्चों से सफाई कराने, सार्वजनिक कुओं से पानी लेने से रोकने, चाय की दुकानों पर अलग कप रखने और दलित दूल्हों को घोड़ी चढ़ने से रोकने जैसी घटनाओं का जिक्र किया. उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े कथित 'शुद्धिकरण' विवाद का भी मुद्दा उठाते हुए एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की.
📡 स्रोत: News18 Hindi