अपराध

मामा ने साढ़े तीन साल के बच्चे को दी पिस्तौल, गोली लगने से बच्चे की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मामा ने साढ़े तीन साल के बच्चे को दी पिस्तौल, गोली लगने से बच्चे की मौत

बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के रांची में गोली लगने से बच्चे की मौत, मामा ने तीन साल के बच्चे के हाथ में दिया था पिस्तौल, गोली चलने से हुई मौत।

Short Headline: मामा ने साढ़े तीन साल के बच्चे को दी पिस्तौल, गोली लगने से बच्चे की मौत

17 अक्टूबर, बोकारो: बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के रांची मोहल्ले में पिस्तौल से गोली लगने की वजह से साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल राम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बच्चा अपने मामा से चॉकलेट की मांग कर रहा था। इसी दौरान मामा ने उसे खेलने के लिए पिस्तौल दी, जिससे अचानक गोली चल गई और बच्चे के सिर में जा लगी। गंभीर हालत में बच्चे को जनरल अस्पताल और फिर चास के मुस्कान अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद बच्चे के मामा के फरार होने की सूचना है। पुलिस ने पिस्तौल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाइट- शोभा देवी, मृतक की मां

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।