मनोरंजन

मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं

अभिनेत्री कनिका मान इन दिनों 'बिग बॉस-20' में नजर आ रही हैं.

शो के एक एपिसोड में आसिफ खान से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनके परिवार वाले उनकी कीमत को मां बनने से जोड़ रहे हैं.

अभिनेत्री ने मजेदार अंदाज में बताया कि उनके परिवार वाले उन्हें तब तक जीरो ही समझते हैं, जब तक वो दो-तीन बच्चे पैदा नहीं कर देतीं.

परिवार की इस सोच पर उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मेरे घरवाले मुझे जीरो गिनते हैं, जब तक मैं उन्हें दो-तीन बच्चे नहीं दे दूंगी, तब तक मैं जीरो ही हूं.'

अभिनेत्री की इस बात पर रिएक्ट करते हुए कंटेस्टेंट और अभिनेता आसिफ ने बताया कि उनकी मां भी अक्सर बच्चे की ख्वाहिश जाहिर करती रहती हैं.

उन्होंने बताया कि पहले तो उनकी मां सीधे-सीधे अपनी इच्छा जताती थीं लेकिन अब मजेदार तरीके से इशारों में अपनी बात कहती हैं.

आसिफ ने कहा कि उनकी मां अक्सर उनकी प्रोफेशनल उपलब्धियों को नजरअंदाज कर देती हैं और सिर्फ इसी बात पर ध्यान देती हैं कि वो कब पिता बनेंगे.

मुंबई की सुरक्षा पर अमाल मलिक ने उठाए सवाल, टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी से जताई चिंता

उमराह की खुशखबरी सुनकर मां ने क्या कहा?

आसिफ ने एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि जब उन्होंने और उनके परिवार ने उमराह के लिए टिकट बुक किए थे.

इस ट्रिप को लेकर वो काफी एक्साइटेड थे और उन्होंने अपनी मां को बताया कि उनके पास उनके लिए एक अच्छी खबर है, तो उनकी मां ने तुरंत ये मान लिया कि वो पिता बनने वाले हैं. आसिफ कहते हैं,

"एक बार हमने उमराह के लिए टिकट बुक किए और मैंने अपनी मां से चिल्लाते हुए कहा कि 'मम्मी, खुशखबरी, खुशखबरी!' मेरी मम्मी खड़ी हो गईं और बोलीं, 'क्या बात कर रहे हो?' मैंने कहा, 'हम उमराह जा रहे हैं.' मेरी मम्मी फिर से बैठ गईं और बोलीं, 'मुझे लगा तीसरे दिन वाली खुशखबरी दोगे.' मैंने कहा, 'मम्मी, इसके अलावा भी कुछ सोच लिया करो.

बच्चों के अलावा भी दुनिया में बहुत कुछ है.'"

उन्होंने आगे कहा, "यहां आने से पहले मैंने मम्मी से फोन करके कहा था, "'मम्मी, खुशखबरी है!' वो बोलीं, 'मैं अभी खुश हूं, अब तू म

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।