‘मन की बात’ देशवासियों के मन, भावनाओं और संकल्पों को जोड़ने का सशक्त माध्यम: नारायण सिंह कुशवाह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ग्वालियर में कैबिनेट मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सुना प्रधानमंत्री का 138वां ‘मन की बात’ कार्यक्रम
ग्वालियर, 27 सितंबर 2026। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के छत्री बाजार स्थित गुरुकृपा होटल में भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के शहीद हेमू कालाणी मंडल के वार्ड क्रमांक 41 स्थित बूथ क्रमांक 158 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ शामिल हुए।
कार्यक्रम के बाद मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं और उपस्थित नागरिकों से संवाद कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों के मन, भावनाओं और संकल्पों को जोड़ने का माध्यम है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों, नवाचारों और प्रेरणादायी प्रयासों को सामने लाते हैं।
मंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देश की उपलब्धियों, जनभागीदारी और आमजन की प्रेरणादायी कहानियों को व्यापक पहचान मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने और विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने में योगदान देते हैं।
इस अवसर पर शहीद हेमू कालाणी मंडल अध्यक्ष सत्यपाल जादौन, जीडीए उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति, मोहम्मद नियाज खान, पार्षद संजीव पोतनीश, मोहित जाट, मंडल महामंत्री रामहित इमले, अंकित राजपूत सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।