राज्य

मां ने मोबाइल छीना तो युवती ने लगाई फांसी:साड़ी से फंदा बनाकर कमरे में झूली; ग्वालियर के आदित्यपुरम की घटना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मां ने मोबाइल छीना तो युवती ने लगाई फांसी:साड़ी से फंदा बनाकर कमरे में झूली; ग्वालियर के आदित्यपुरम की घटना

​ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में देर रात मोबाइल चलाने से मना करने पर एक युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मां द्वारा डांटकर मोबाइल छीनने से नाराज बेटी ने कमरे में जाकर साड़ी का फंदा लगा लिया। सुबह जब मां मोबाइल लौटाने कमरे में पहुंची तो बेटी फंदे पर लटकी मिली।

परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल को लेकर मां ने डांटा था राज एन्क्लेव (वैष्णोधाम, आदित्यपुरम) निवासी भुवनेश यादव की 28 वर्षीय पुत्री महिमा यादव पढ़ाई करती थी। शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 10:45 बजे महिमा मोबाइल चला रही थी।

देर रात तक स्क्रीन पर व्यस्त देख मां प्रेमलता ने उसे फोन बंद करने को कहा। ​कुछ देर बाद मां दोबारा आई तो महिमा को फिर मोबाइल चलाते पाया। इस पर मां ने उसे फटकार लगाई और मोबाइल छीन लिया। नाराजगी जताते हुए महिमा सोने की बात कहकर अपने कमरे में चली गई। ​सुबह कमरे में फंदे पर मिली बेटी तड़के करीब 3:45 बजे मां की नींद खुली।

वह महिमा का मोबाइल लौटाने उसके कमरे में गईं तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गईं। महिमा साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। मां के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और तुरंत फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। ​उस वक्त महिमा की सांसें चल रही थीं, जिस पर परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले गए।

हालांकि, डॉक्टरों के भरपूर प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया गया। महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।