मां शारदा के पावन धाम मैहर में नवरात्र को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शारदेय नवरात्र का पावन पर्व कल यानी रविवार से प्रारंभ हो रहा है. मां शारदा के पावन धाम मैहर में नवरात्र को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शारदीय नवरात्रि मेले को लेकर मैहर प्रशासन ने धार्मिक नगरी की पवित्रता और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है।
नवरात्रि मेला अवधि के दौरान पूरे नगरपालिका क्षेत्र मैहर में मांस, मछली और अंडे के क्रय-विक्रय पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक नगरपालिका क्षेत्र में मांस, मछली एवं अंडे की खरीद-बिक्री प्रतिबंधित रहेगी मैहर धार्मिक नगरी घोषित है और शारदीय नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचते हैं।
ऐसे में मेले की पवित्रता बनाए रखने और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है ।
--------------- बाइट - दिव्या पटेल एसडीएम मैहर
----------