मनचले ने युवती पर 15 बार किया चाकू से वार:आगराम में परिवार दहशत में, बेटी की खुशी के लिए घर बेचने को मजबूर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →आगरा के शास्त्रीपुरम के जेसीबी चौराहे पर बुधवार को 19 वर्षीय युवती पर हुए जानलेवा हमले के बाद अब उसका परिवार दहशत में है। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने युवती पर करीब 15 जगह चाकू से वार किए। हालत गंभीर होने पर उसके फेफड़े का ऑपरेशन करना पड़ा। युवती अभी आईसीयू में भर्ती है। परिवार को डर है कि आरोपी या उसके परिजन दोबारा हमला कर सकते हैं।
इसी डर से अब परिवार अपना घर बेचकर दूसरी जगह किराए पर रहने की तैयारी कर रहा है। ऑफिस जाते समय रास्ते में रोककर किया हमला युवती के मुताबिक वह बुधवार को अपने ऑफिस जा रही थी। तभी शास्त्रीपुरम के जेसीबी चौराहे के पास कॉलोनी में रहने वाले ओमकार ने उसे रोक लिया। वह लगातार उसे अपने साथ चलने के लिए कह रहा था।
विरोध करने पर पहले उसने उसका गला दबाया और मारपीट की। युवती ने जब अपना बचाव किया तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। युवती ने बताया कि उसने आरोपी से कहा था कि वह अपने पापा को बुला लेगी और पूरी बात बता देगी। इस पर आरोपी ने कथित तौर पर कहा, “जब तू जिंदा बचेगी तभी तो कुछ बता पाएगी।” इसके बाद उसने पहले गले और फिर पीठ पर कई वार किए।
15 जगह चाकू के घाव, फेफड़े का ऑपरेशन युवती के मामा का कहना है कि आरोपी ने युवती पर करीब 15 जगह चाकू से वार किए। घाव इतने गहरे थे कि उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया कि काफी खून निकल गया है और सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसके बाद फेफड़े का ऑपरेशन किया गया।
युवती अभी आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिवार का कहना है कि फिलहाल उनकी सबसे बड़ी चिंता बेटी की जान बचाना है। बेटी ठीक होकर घर लौटी तो भी डर, मकान बेचने का फैसला परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से वे इतने डरे हुए हैं कि अपने ही घर जाने में डर लग रहा है। उन्हें आशंका है कि आरोपी या उसके घर वाले दोबारा उनकी बेटी या परिवार पर हमला कर सकते हैं।
पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें डरने की जरूरत नहीं होने की बात कही जा रही है, लेकिन परिवार का डर कम नहीं हुआ है। परिजनों का कहना है कि बेटी की सुरक्षा और उसके भविष्य के लिए वे अपना घर बेच देंगे और दूसरी जगह किराए पर रहेंगे। उनका कहना है कि गलत आरोपी है, इसलिए वे अपनी बेटी की पढ़ाई और नौकरी नहीं रोकना चाहते।
वे बेटी को घर में बंद करके उसकी जिंदगी पर रोक नहीं लगाना चाहते। इसलिए खुद अपना घर छोड़कर दूसरी जगह जाने का फैसला कर रहे हैं। मां बोलीं- इंजेक्शन से डरने वाली बेटी आज इतने कष्ट में युवती की मां ने कहा, “मेरी बेटी एक इंजेक्शन से भी डरती थी। आज उसे इतने सारे इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। सिर्फ उस मनचले की वजह से मेरी बेटी इतने कष्ट में है।” मां ने कहा कि जो उनकी बेटी के साथ हुआ, वह किसी और बेटी के साथ नहीं होना चाहिए।
उन्होंने आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को उम्रकैद नहीं, फांसी की सजा होनी चाहिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ओमकार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। परिवार अब आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अपनी बेटी की सुरक्षा की मांग कर रहा है।
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
इस तरह के हिंसक आक्रमणों से निपटने का पहला कदम है कानून की सहायता लेना—पुलिस में त्वरित रिपोर्ट, साक्ष्य सुरक्षित करना, और अदालत के माध्यम से दोषी को जमानत रहित रोका जाना। समाज में सहानुभूति और जागरूकता बढ़ाकर हम ऐसे अपराधों को रोक सकते हैं। पीड़ित परिवार को हमारा सहारा चाहिए; उनकी सुरक्षा और मानसिक शांति के लिए सामुदायिक समर्थन और कानूनी सलाह अनिवार्य है।