मानस भवन में मनाया गया विधायक भगवानदास सबनानी का जन्मदिन, हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मंत्री, सांसद, महापौर, विधायक, पार्षद सहित सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे, सबनानी बोले - जनता का स्नेह और विश्वास मुझे ऊर्जा देता है
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी का जन्मदिन मानस भवन में भव्य समारोह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह में लोगों का उत्साह और आत्मीयता देखते ही बनती थी।
समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूलों से स्वागत कर विधायक को जन्मदिन की बधाई दी। जन्मदिन के अवसर पर भगवानदास सबनानी ने सुबह सपरिवार शहर के प्राचीन नेवरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद संत हिरदाराम नगर स्थित संत जी की कुटिया पहुंचकर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर सेवा कार्यों में भाग लिया। इस दौरान नमो वन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।
मानस भवन में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सबनानी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का स्नेह, प्यार और विश्वास देखकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनके जन्मदिन को जिस तरह उत्सव के रूप में मनाया, उसके लिए वे सभी स्नेहीजनों के आभारी हैं।
जनता का यही विश्वास उन्हें आगे काम करने की ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का विकास उनका एकमात्र लक्ष्य है और वे क्षेत्र की जनता के विश्वास पर खरा उतरने का निरंतर प्रयास करेंगे।
समारोह में मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, सांसद रजनीश अग्रवाल, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, शैलेंद्र शर्मा, सत्येंद्र भूषण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, कैलाश मिश्रा, गोविंद गोयल, जिला बार अध्यक्ष देवेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक पहुंचे।
महापौर परिषद के सदस्यों, पार्षदों और एल्डरमैन के साथ कर्मचारी संगठनों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा रहवासी समितियों के प्रतिनिधियों ने भी भगवानदास सबनानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की बड़ी मौजूदगी ने आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी के जन्मदिन पर मानस भवन में भव्य समारोह के बारे में है। समारोह में मंत्री, सांसद, महापौर, विधायक, पार्षद और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सबनानी का क्षेत्र में बड़ा प्रभाव है। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं को उनके नेतृत्व पर भरोसा है और वे जनता के साथ गहरा संबंध रखते हैं। आम जनता के लिए यह प्रेरणादायक है, क्योंकि यह दिखाता है कि नेता को समाज का स्नेह और व