मानसून सत्र का आज आख़िरी दिन, सदन पटल पर मुख्यमंत्री चार महत्वपूर्ण दस्तावेज़ करेंगे प्रस्तुत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →अगस्त 03, शिमला (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज आख़िरी दिन है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सदन के पटल पर चार महत्वपूर्ण दस्तावेज़ रखेंगे जिनमें भारत के नियंत्रक व महालेखापरीक्षक यानि कैग की बीते तीन वर्षों की रिपोर्ट शामिल हैं।
इसके अलावा सदन में चार अहम विधेयकों युद्ध पुरस्कार, भारतीय स्टाम्प, पंचायती राज तथा सड़क अवसंरचना संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 को विचार विमर्श के उपरांत पारित किया जाएगा। नियम 130 के तहत 31 अगस्त को लाए गए युवाओं के लिए रोज़गार गारंटी प्रस्ताव पर सरकार जवाब देगी।
इसके अलावा नियम 324 के अंतर्गत ग्यारह विधायक संबंधित क्षेत्रों के जनहित के मुद्दे उठायेंगे ।