मानव तस्करी के 5 आरोपी गिफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
महासमुंद, 26 सितंबर 2026
महासमुंद और उड़ीसा के नुआपाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के विभिन्न ठिकानों पर छापा मार कर मानव तस्करी के आरोपी पांच लोगों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों के ठिकानों से करीब डेढ़ करोड रूपए नगद और नोट गिनने की मशीन के साथ ही अन्य दस्तावेज जप्त किये गए हैं । पुलिस के अनुसार जांच में यह बात सामने आई है कि ये आरोपी महासमुंद और नुआपाड़ा जिले से मजदूरों को दूसरे राज्यों में भेजते थे। इन लोगों पर मानव तस्करी के साथ ही बाल मजदूरी और बंधुआ मजदूरी कराने का आरोप है।