मनावर में पड़ोसी के घर में लूट करवाने वाला गिरफ्तार:जेल में आरोपी को गिरवी रखे सामने की जानकारी दी, लूट करने वाले तीनों फरार
मनावर के कालीबावड़ी गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी से हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसने मुख्य आरोपी को पड़ोसी के घर में लूट करने की जानकारी दी थी। अभी मुख्य आरोपी समेत 3 आरोपी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
मंगलवार शाम एसडीओपी बृजेश कुमार मालवीय ने बताया कि घटना 27 जून 2026 की रात करीब 1 बजे हुई थी। कालीबावड़ी के रहने वाले 85 साल के नेमीचंद राठौर अपनी पत्नी पार्वती के साथ घर में सो रहे थे। तभी तीन बदमाश घर में घुसे और लाठी से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। बदमाश पार्वती के गले से दो सोने के मंगलसूत्र छीनकर भाग गए थे।
आरोपी ने क्या बताया? पीड़ित की शिकायत पर धरमपुरी थाने में बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से खबर मिली, जिसके आधार पर कालीबावड़ी के रहने वाले 21 साल के संजय पिता कालू भाभर को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में संजय ने बताया कि उसकी दोस्ती गंधवानी के सुरेश पिता थानसिंह से जेल में हुई थी। सुरेश ने उससे गांव के किसी ऐसे अमीर इंसान का पता बताने को कहा था जिसके पास काफी पैसा या सामान हो। पड़ोसी के घर की दी थी जानकारी संजय ने 25 जून को अपने पड़ोसी नेमीचंद राठौर के घर में गिरवी रखा सामान होने की बात बताई।
इसके बाद 26 जून को सुरेश अपने दो साथियों के साथ बाइक से कालीबावड़ी पहुंचा और संजय से मिलने के बाद 27 जून की रात लूट की वारदात को अंजाम दिया।
मनावर के कालीबावड़ी में बुजुर्ग गल्ला व्यापारी से मारपीट: लाखों के जेवरात चोरी, मुख्य दरवाजा तोड़कर घुसे चोर मनावर विधानसभा के ग्राम कालीबावड़ी में एक बुजुर्ग गल्ला व्यापारी के घर में चोरी की वारदात हुई है।
शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने व्यापारी नेमीचंद राठौर (75) और उनकी पत्नी पार्वती बाई (70) के साथ मारपीट कर लाखों रुपये के सोने के जेवरात चुरा लिए। पढ़ें पूरी खबर...
📡 स्रोत: NewsData.io