देश

आज मनाया जा रहा है अच्छी फसल, समृद्धि और भाईचारे का लोकपर्व ओणम

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आज मनाया जा रहा है अच्छी फसल, समृद्धि और भाईचारे का लोकपर्व ओणम

नई दिल्ली, 26 अगस्त: आज ओणम का लोक त्योहार है। विशेष रूप से केरल में मनाया जाने वाला यह लोकपर्व नई फसल के आगमन पर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। ओणम समृद्ध संस्कृति और भाईचारे की भावना का उत्सव है और विविधता में एकता को बढ़ावा देता है।

मलयालम पंचांग के चिंगम महीने में आने वाला यह दस दिवसीय उत्सव फसल, समृद्धि और राजा महाबली की लोककथा से जुड़ा है। मान्यता है कि महाबली अपनी प्रजा से मिलने हर वर्ष लौटते हैं। इसी स्वागत में घरों और सार्वजनिक स्थानों पर पूक्कळम सजते हैं और उत्सव का रंग गहराता जाता है। कैप्शन: नई फसल, समृद्धि और एकता का संदेश देता ओणम

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।