राज्य

मंडल चिकित्सालय में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मंडल चिकित्सालय में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन

वाराणसी में मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. जे. चौधुरी के नेतृत्व में 30 सितम्बर, 2026 को मंडल चिकित्सालय, वाराणसी में ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ (हेल्थ कैंप) का आयोजन किया गया।शिविर में विभागीय एवं संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों एवं सुपरवाइजरों सहित कुल 41 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर सफाई मित्रों को कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए PPE किट एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए।स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 3 सफाई मित्रों में उच्च रक्तचाप (HTN) तथा 6 में टाइप-2 मधुमेह (T2DM) की पहचान हुई ,संबंधित कर्मचारियों को चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए गए।शिविर के माध्यम से सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के साथ-साथ कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।