मंडला को 468 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 9 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मंडला में वन विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जिले के लिए करीब 468 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 263 करोड़ रुपये के 47 कार्यों का भूमि-पूजन और 205 करोड़ रुपये के 27 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने 163 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की।
वहीं, सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को 149 करोड़ रुपये की बोनस राशि का अंतरण किया गया। मंडला समेत पांच जिलों के 9 लाख से अधिक संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक का बोनस मिला। कार्यक्रम में 84 वन समितियों को काष्ठ लाभांश भी दिया गया। मुख्यमंत्री ने मोहगांव और घुघरी में दो नए कॉलेज खोलने और टाइगर सफारी की घोषणा की।
बाइट: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
बाइट: संपतिया उइके, कैबिनेट मंत्री मप्र बाइट: फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद मंडला
लोअर हेडर
मंडला में 468 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
9 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस
163 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी
मोहगांव और घुघरी में नए कॉलेज खोलने की घोषणा
84 वन समितियों को काष्ठ लाभांश, टाइगर सफारी की घोषणा