राज्य

मंडला-डिंडौरी में भारी बारिश से लबालब हुआ जबलपुर का बरगी बांध, खोले गए 9 गेट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मंडला-डिंडौरी में भारी बारिश से लबालब हुआ जबलपुर का बरगी बांध, खोले गए 9 गेट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

भले ही जबलपुर जिले में कम बारिश हुई हो लेकिन पड़ोसी जिले मंडला-डिंडौरी में तेजी से हो रही बारिश के कारण बरगी बांध लबालब भर गया है, लिहाजा साल 2026 में पहली बार 18 अगस्त को आज सुबह साढ़े 11 बजे बरगी बांध के 9 गेट खोले गए है। गौरतलब है कि दिनांक 17 अगस्त की रात्रि 8 बजे बांध का जल स्तर 420.80 मीटर मापा गया, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि बांध के 21 में से 9 गेट आज सुबह करीब 11 बजे खोल जाएंगे। वर्तमान मे बांध की जल उपयोगी क्षमता 2674 mcm (84.08%) है। बांध के गेट खुलने से पूर्व प्रबंधन ने अलर्ट जारी किया है। बता दें वर्तमान मे बांध में पानी की आवक 1620 क्यूमेक (CUMEC) यानि (घन मीटर प्रति सेकंड, Cubic Meter per Second) है। जल भराव क्षेत्र में मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं वर्षा को देखते रखते हुए बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिये एक के बाद एक 9 गेट को 0.78m औसत ऊंचाई पर खोल कर 1031 क्यूमेक पानी छोड़ा जाए। नर्मदा घाटों पर बढ़ा जलस्तर, दूर रहने की अपील प्रशासन के अनुसार बांध से पानी छोड़ने के बाद नर्मदा के घाटों पर 3 से 4 फुट पानी की बढ़ोत्तरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है। सभी से अपील की गई है कि नर्मदा के घाट और तटीय क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। 2025 में भी खोले गए थे 9 गेट उल्लेखनीय है कि 2025 में बरगी बांध के गेट 6 जुलाई को खोले गए थे, उस दौरान भी बरगी बांध प्रबंधन ने 9 गेट दोपहर 12 बजे खुलते हुए पानी छोड़ा था। तब 21 में से 9 स्पिल-वे गेट औसतन 1.33 मीटर की ऊंचाई तक खोल दिए गए और इनसे 52 हजार 195 क्यूसेक (CUSEC ) यानि (घनफुट पानी प्रति सेकेंड (Cubic foot per second) पानी छोड़ा गया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।