मंडला में फेल्सीफेरम मलेरिया से 18 साल के युवक की मौत, रक्षाबंधन पर घर आया था राहुल; गांव में स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट

मंडला जिले में फेल्सीफेरम मलेरिया से 18 साल के युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. मृतक राहुल यादव साजपानी गांव का रहने वाला था और उज्जैन में काम करता था.
रक्षाबंधन के मौके पर वह अपने गांव आया था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे गंभीर हालत में मंडला के कटरा अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान गुरुवार रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP