राज्य

मंडला में गांधी जयंती के अवसर पर माहिष्मती घाट पर हुआ श्रमदान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मंडला में गांधी जयंती के अवसर पर माहिष्मती घाट पर हुआ श्रमदान

मंडला के माहिष्मती घाट पर श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित

गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। नर्मदा नदी के किनारे माहिष्मती घाट पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने हाथों में झाड़ू लेकर घाट पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, अधिकारी और कर्मचारी भी श्रमदान में शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वच्छता और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

अभियान के तहत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और जनजागरूकता जैसे कार्यों के माध्यम से सेवा भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बाइट — सम्पतिया उइके, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री, मध्य प्रदेश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।