देश

मंडला में गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मंडला में गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर

मंडला जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 9 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9 और 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क जांच, उपचार, दवाएं और परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। इसका उद्देश्य प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता बढ़ाना और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान करना है। चिकित्सकों ने महिलाओं को आवश्यक सलाह और दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि मां और शिशु का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।

---- बाइट- डॉ. सुमित सिंगौर — ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बम्हनी, मंडला

----

मंडला में गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत निःशुल्क जांच

उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की होगी समय पर पहचान

गर्भवती महिलाओं को जांच उपचार और परामर्श की सुविधा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।