राज्य

मंडला- ग्रामीण अंचल में होमस्टे से साकार हो रही आत्मनिर्भरता की नई राह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मंडला- ग्रामीण अंचल में होमस्टे से साकार हो रही आत्मनिर्भरता की नई राह

कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने रामनगर चौगान पहुंचकर सुशीला पारते एवं श्रीमती लमिया भारतीया के होमस्टे का अवलोकन किया और उनकी पहल की सराहना की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय संसाधनों और परंपराओं से जुड़ी गतिविधियों को होमस्टे से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फिशिंग, बैलगाड़ी भ्रमण, ट्रैकिंग, पॉटरी जैसी स्थानीय गतिविधियों को शामिल करने से यहां आने वाले अतिथियों को ग्रामीण जीवन, प्रकृति और स्थानीय संस्कृति का अधिक समृद्ध एवं यादगार अनुभव प्राप्त हो सकेगा।

कलेक्टर द्वारा होमस्टे की सराहना किए जाने पर सुशीला पारते ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उनके लिए यह अवसर उत्साह बढ़ाने वाला है और भविष्य में होमस्टे को और बेहतर बनाने के लिए वे स्थानीय गतिविधियों को जोड़ने की दिशा में कार्य करेंगी।

सुशीला बताती हैं कि उन्होंने जनवरी 2026 से होमस्टे का संचालन शुरू किया है। शुरुआत से अब तक लगभग 50 से 60 अतिथि उनके होमस्टे में ठहर चुके हैं। वे बताती हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में घर से ही इस तरह की गतिविधि शुरू करने से उन्हें अपनी आजीविका के साथ-साथ अपने क्षेत्र की पहचान और विशेषताओं को लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिला है।

उन्होंने बताया कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे सहयोग और बढ़ते आत्मविश्वास ने भी ग्रामीण परिवारों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। लाड़ली बहना योजना, खाद्यान्न योजना जैसी योजनाओं से मिले सहयोग ने परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को मजबूत करने में योगदान दिया है। इसी आत्मविश्वास के साथ ग्रामीण महिलाएं अपने स्तर पर आजीविका के नए साधनों से जुड़ रही हैं।

रामनगर चौगान जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित हो रहे होमस्टे केवल ठहरने की सुविधा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्थानीय संस्कृति, परंपरागत गतिविधियों, प्राकृतिक परिवेश और ग्रामीण आजीविका को पर्यटन से जोड़ने का माध्यम बन रहे हैं। इससे ग्रामीण परिवारों को अपने घर और स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए अतिरिक्त आय के अवसर मिल रहे हैं तथा बाहर से आने वाले लोगों को गांव के वास्तविक जीवन और स्थानीय परिवेश से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मंडला के ग्रामीण अंचल में होमस्टे के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई राह खुल रही है। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने रामनगर चौगान में सुशीला पारते और श्रीमती लमिया भारतीया के होमस्टे का निरीक्षण कर उसकी सराहना की। उन्होंने स्थानीय संसाधनों और परंपराओं को होमस्टे से जोड़ने पर जोर दिया, जैसे फिशिंग, बैलगाड़ी भ्रमण, ट्रैकिंग और पॉटरी। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाती है और पर्यटन के जरिए रोजगार के अवसर पैदा करती है। आम जनता के लिए यह ग्रामीण जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाता है और स्थानीय उत्पादों

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।