राज्य

मंडला- कलेक्टर के निर्देश पर मोहगांव के ग्राम झुरगी पोंडी में नदी घाट का निरीक्षण, बचाव सामग्री की वितरित

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मंडला- कलेक्टर के निर्देश पर मोहगांव के ग्राम झुरगी पोंडी में नदी घाट का निरीक्षण, बचाव सामग्री की वितरित

नायब तहसीलदार मोहगांव चंद्र कुमार वट्टे, होमगार्ड कंपनी कमांडर हेमराज परस्ते, एवं थाना मोहगांव से सब इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत बिसेन ग्राम पंचायत झुरगी पहुंचे। मौके पर सरपंच एवं उपसरपंच सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। टीम द्वारा नदी घाट का निरीक्षण कर जलस्तर की मार्किंग कराई गई।

नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होमगार्ड कार्यालय मंडला से बचाव सामग्री ग्राम पंचायत को प्रदाय की गई। इस दौरान ग्रामीणों को लाइफ बॉय, लाइफ जैकेट के उपयोग की जानकारी दी गई एवं आपातकाल में बचाव कार्य किस प्रकार किया जाए, इस संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया।

नाव संचालक को निर्देशित किया गया कि जलस्तर बढ़ने पर नाव का संचालन न किया जाए। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि वे बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतें और बच्चों को सुरक्षित साधनों से ही नदी पार कराएं।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।