राज्य

मंडला- कान्हा में 15 से 20 सितंबर तक हाथियों का पुनर्यौवन शिविर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मंडला- कान्हा में 15 से 20 सितंबर तक हाथियों का पुनर्यौवन शिविर

शिविर का उद्देश्य हाथियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना है।

इस दौरान हाथियों को नियमित कार्य से आराम देकर पौष्टिक आहार, स्नान, शरीर व पैरों की मालिश और स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। वन्यजीव चिकित्सक नियमित जांच के साथ आवश्यकता अनुसार रक्त, मल और मूत्र के नमूने भी लेंगे। महावत और चाराकटरों को हाथियों की बेहतर देखभाल एवं प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कान्हा में यह पुनर्यौवन शिविर लगातार 16 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।