मंडला - कान्हा टाइगर रिजर्व आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
1 से 7 अक्टूबर तक वन्यजीव संरक्षण सप्ताह
कान्हा में संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हो रहे आयोजित
खटिया, मुक्की और सरही गेट से कोर क्षेत्र की सफारी शुरू
1 अक्टूबर से पर्यटकों की आवाजाही शुरू हुई
अधिकारियों, कर्मचारियों और पर्यटकों ने ली संरक्षण की शपथ
वन्यजीव और उनके प्राकृतिक आवास बचाने का संकल्प
गुरुवार से कान्हा टाइगर रिजर्व आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही यहां वन्यजीव संरक्षण सप्ताह का भी शुभारंभ हुआ है। 1 से 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस सप्ताह के दौरान वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। बुधवार को कान्हा के खटिया, मुक्की और सरही पर्यटन द्वारों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
खटिया गेट पर क्षेत्र संचालक रवीन्द्र मणि त्रिपाठी ने भारतीय खेल जगत की हस्तियों नीरज चोपड़ा, गगन नारंग और इलावेनिल वेलारेवीन की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर पर्यटन वाहनों को रवाना किया। इस मौके पर अधिकारियों, कर्मचारियों और पर्यटकों ने वन एवं वन्यजीव संरक्षण की शपथ ली। लोगों ने वन्यजीवों के साथ-साथ उनके प्राकृतिक आवासों को सुरक्षित रखने और संरक्षण के प्रयासों में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
कान्हा में हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक वन्यजीवों और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने पहुंचते हैं। वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के जरिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि जंगल और वन्यजीव केवल पर्यटन का आकर्षण नहीं, बल्कि हमारी प्राकृतिक विरासत हैं, जिनका संरक्षण सभी की साझा जिम्मेदारी है।
-------- बाइट रवींद्र मणि त्रिपाठी, फील्ड डायरेक्टर, कान्हा टाइगर रिजर्व, मंडला
---