खेल

मंडला - कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक ने खेल स्थल का किया उद्घाटन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मंडला - कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक ने खेल स्थल का किया उद्घाटन

कान्हा टाइगर रिजर्व के मोतीनाला बफर क्षेत्र में बच्चों के लिए खेल स्थल तैयार

कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक ने खेल स्थल का किया उद्घाटन

खेल स्थल के रखरखाव के लिए बाल मित्र दल गठित

कान्हा टाइगर रिजर्व के ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को सुरक्षित खेल का स्थान उपलब्ध कराने और उनकी शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाने की दिशा में पहल की गई है। रिजर्व के मोतीनाला बफर क्षेत्र के मनोरी गांव में ‘कान्हा बाल उद्यान’ विकसित किया गया है। इसके साथ ही प्राथमिक शाला मनोरी के विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई।

कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक रवीन्द्र मणि त्रिपाठी ने बाल उद्यान का उद्घाटन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चों को कई बार सड़क, नदी-नालों के किनारे या वन क्षेत्र के आसपास खेलना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए इको विकास समिति मनोरी की ओर से इस उद्यान का निर्माण कराया गया है।

बाल उद्यान के रखरखाव, साफ-सफाई में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘कान्हा बाल मित्र दल’ का गठन भी किया गया है। इस पहल के माध्यम से बच्चों में स्वच्छता, जिम्मेदारी और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक शाला मनोरी के विद्यार्थियों को डेस्क-बेंच, स्कूल बैग, जूते, पानी की बोतलें और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

इससे विद्यार्थियों को विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी।

------ बाइट- रवीन्द्र मणि त्रिपाठी, क्षेत्र संचालक, कान्हा टाइगर रिजर्व, मंडला

----------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।