राज्य

मंडला- कांवड़ यात्रा में शामिल हुए कलेक्टर, जिले की सुख-शांति की कामना की

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मंडला- कांवड़ यात्रा में शामिल हुए कलेक्टर, जिले की सुख-शांति की कामना की

कलेक्टर श्री धोटे ने माहिष्मती घाट पहुंचकर माँ नर्मदा का विधिवत पूजन-अर्चन कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के पवित्र जल से कांवड़ भरी। इसके बाद श्रद्धालु कांवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए।

पूरे आयोजन के दौरान माहौल भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए। इस अवसर पर एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।