मंडला- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित मंडला दौरे की तैयारियाँ तेज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभा स्थल, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन तथा पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके।
कलेक्टर ने सभा स्थल पर नागरिकों के बैठने, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा छांव की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जनसभा में आने वाले वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग तथा सुगम यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने को भी कहा गया। उन्होंने सभी संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी, संयुक्त कलेक्टर सोनल सिडाम, एसडीएम शैलेन्द्र चौधरी, एसडीओ पीयुष मिश्रा, एसीईओ विनोद मरावी सहित संबंधित मौजूद रहे।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
मंडला के आयोजन में सुरक्षा, सुविधाएँ और व्यवस्था को प्राथमिकता देना नागरिकों के लिए सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। जब सरकार और अधिकारी मिलकर योजनाओं को समय पर पूरा करते हैं, तो समाज में सहयोग और जिम्मेदारी की भावना जागृत होती है। यह उदाहरण दिखाता है कि यदि हम योजनाबद्धता और पारदर्शिता से कार्य करें तो बड़े कार्यक्रम भी सुगम और सभी के हित में हो सकते हैं।