मंडला पहुंची ‘सेवा संकल्प अभियान यात्रा’, युवाओं और ग्रामीणों से हुआ संवाद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जारगा-जारगी में हुआ बाइकर्स का स्वागत, PM आवास हितग्राहियों और श्रीअन्न कृषकों से संवाद
युवा संवाद, श्रमिक संवाद और स्वच्छता कार्यक्रमों में लिया हिस्सा
मंडला, सितंबर 30: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा वडनगर से वाराणसी तक ‘सेवा संकल्प अभियान यात्रा’ निकाली जा रही है। यात्रा के रूट क्रमांक-1 में मंडला को भी शामिल किया गया है। 29 सितंबर को देश के विभिन्न जिलों से करीब 50 बाइकर्स की यात्रा मंडला पहुंची।
सिवनी के लखनादौन से होते हुए यात्रा जारगा-जारगी पहुंची, जहां प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद मोहन टोला में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद किया गया। खेरी स्थित सरदार पटेल कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
यात्रा के दौरान श्रमिक संवाद और वृक्षारोपण भी किया गया। नगर पालिका टाउन हॉल में स्वच्छता संवाद के बाद भाजपा कार्यालय में ‘चाय पर चर्चा’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत श्रीअन्न कृषकों से संवाद किया गया। यात्रा का उद्देश्य सेवा, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ युवाओं को जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।
---------------
बाइट- प्रभुभाई नागरभाई वसावा, सांसद, बारडोली लोकसभा क्षेत्र, गुजरात