मंडला- राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंडला में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को आर.डी.पी.जी. कॉलेज में सुबह 10 बजे ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम आयोजित होगा। मंडला को राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए टाइप-ए श्रेणी का केंद्र बनाया गया है, जहां युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दो-तरफा संवाद का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में स्थानीय खिलाड़ी अपने अनुभव साझा करेंगे और जिले में खेल सुविधाओं, अधोसंरचना, प्रशिक्षण एवं खिलाड़ियों के अवसरों पर चर्चा होगी। युवा संवाद के माध्यम से खेल, कौशल, स्वयंसेवा और ‘मेरा युवा भारत’ से जुड़े सुझाव भी लिए जाएंगे।
आयोजन में युवाओं को ‘मेरा युवा भारत’ पंजीयन अभियान और ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027’ क्विज की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है।