मंडला में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस, बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मंडला में 3 लाख 92 हजार बच्चों को कृमिनाशक दवा देने का लक्ष्य
मंडला जिले में 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस मनाया गया। शहरी क्षेत्र के सुभाष वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बच्चों के परिजन मौजूद रहे।
जिले में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 3 लाख 92 हजार 10 बच्चों को कृमिनाशक दवा देने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत निर्धारित आयु वर्ग की महिलाओं को भी दवा दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने अभियान के तहत पात्र हितग्राहियों को दवा लेने की अपील की। 6 अक्टूबर को दवा लेने से छूटे हितग्राहियों के लिए 9 अक्टूबर को मॉपअप दिवस आयोजित किया जाएगा।
बाइट: डॉ. डी.जे. मोहन्ती — मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मंडला