मंडला में 4 सितंबर को होगा जिला स्तरीय ‘श्रीकृष्ण पर्व’
NEWS
मंडला जिले में 4 सितंबर को जिला स्तरीय ‘श्रीकृष्ण पर्व’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
उपसंचालक कृषि कल्याण विभाग अश्वनी झारिया को नोडल अधिकारी और जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद मरावी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी स्थल चयन से लेकर आयोजन और समापन तक की व्यवस्थाओं का समन्वय करेंगे।