अपराध

मंदसौर में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, स्मैक और डोडाचूरा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मंदसौर में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, स्मैक और डोडाचूरा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस बीच, मंदसौर में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुये स्मैक और डोडाचूरा जब्त किया है।

बता दें कि दलोदा थाना पुलिस ने गुरुवार को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 35 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस को तस्कर के पास से 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा भी बरामद हुआ है। दोनों की अनुमानिक कीमत करीब 4.03 लाख रुपये आंकी जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी जानकारी अनुसार, पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की बाइक जिसका क्रमांक MP14 MT 2956 है, से मादक पदार्थ स्मैक और डोडाचूरा लेकर भावगढ़-दलोदा रोड पर ग्राम एलची के कच्चे रास्ते से जाने वाला है।

खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर निगरानी करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला शख्स आता हुआ दिखाई। जिसके बाद पुलिस की टीम अलर्ट हो गई। जैसे ही तस्कर ने पुलिस को देखा तो वह भागने का प्रयास करने लगा। तभी पुलिस ने घेराबंदी की और तस्कर को दबोच लिया।

आरोपी के पास मिल स्मैक और डोडाचूरा पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आरिफ पिता इशाक अजमेरी (35) बताया। वह ग्राम बादाखेड़ी, थाना नई आबादी, मंदसौर का रहने वाला है। ग्राम बादाखेड़ी, थाना नई आबादी, मंदसौर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 40 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस के अनुसार इसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है।

इसके साथ ही 1.5 किलो डोडाचूरा मिला, जिसकी कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मंदसौर पुलिस थाना दलौदा पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ 40 ग्राम स्मैक व 1.5 किलोग्राम डोडाचूरा किया जप् @CMMadhyaPradesh @mohdept @DGP_MP @IgpUjjain @DIG_RATLAM_MP @PHQ_Editorial @MPPoliceDeptt pic.twitter.com/T4Rky6CI21 — SP_Mandsaur (@mandsaur_sp) September 24, 2026

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

नशे का व्यापार समाज के मूल्यों को नष्ट करता है, जिससे परिवार टूटते हैं और युवा अपने सपनों से दूर होते हैं। जब पुलिस कार्रवाई करती है, तो यह केवल दंड नहीं, बल्कि चेतावनी है कि हम सभी मिलकर इस अंधेरे को मिटा सकते हैं। समाज को चाहिए कि नशे से दूर रहने के लिए शिक्षा, रोजगार और सहानुभूति पर जोर दिया जाए। हर युवा को यह याद दिलाएँ कि स्वच्छ जीवन ही सफलता की कुंजी है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।