मंदसौर- सावन के अंतिम सोमवार पर मंदसौर शहर में निकली भगवान अष्टमुखी पशुपतिनाथ की राजसी सवारी

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदसौर शहर में भगवान अष्टमुखी पशुपतिनाथ की राजसी सवारी निकली। भगवान की रजत प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई।
भगवान पशुपतिनाथ की रजत प्रतिमा का अभिषेक व पूजन-अर्चन कर भव्य नयनाभिराम श्रृंगार किया गया भगवान रथ में विराजित होकर प्रजा को दर्शन देने के लिये निकले l पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में ही सवारी प्रारंभ होने से पूर्व पुलिस विभाग द्वारा भगवान पशुपतिनाथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।