मंदसौर- सेवा संकल्प अभियान के तहत किए गए नुक्कड़ नाटक आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदसौर में आज गुरूवार को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। ‘नमो सेवा एवं अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत संस्कृति विभाग के कलाकारों ने रानी लक्ष्मीबाई चौराहा, घंटाघर चौराहा और पिपलियामंडी के गांधी चौक में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और जनसेवा से जुड़ी अनकही कहानियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा।