मंदसौर में कल सुबह 4 घंटे बिजली बंद रहेगी:सड़क निर्माण के कारण सरस्वती नगर और बसेर कॉलोनी समेत कई क्षेत्र प्रभावित
मंदसौर शहर में सड़क निर्माण कार्य के कारण कल गुरुवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, इस दौरान बसेर कॉलोनी और सरस्वती नगर सहित कई आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।
प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में बसेर कॉलोनी, सरस्वती नगर, जिला जेल के आसपास का क्षेत्र, डीआरपी पुलिस लाइन और उसके आसपास के क्षेत्र, पुलिस पेट्रोल पंप के आसपास का क्षेत्र, तथा अंबेडकर चौराहा क्षेत्र के कुछ हिस्से शामिल हैं।
बिजली विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सड़क निर्माण कार्य के चलते डीआरपी लाइन के फीडर से जुड़े ट्रांसफॉर्मर बंद रखे जाएंगे। इसी कारण विद्युत आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
📡 स्रोत: NewsData.io