मंदिरों के चढ़ावे के पैसे से सोशल कार्य पर खर्च करने को लेकर हाइकोर्ट में याचिका दायर करेगी सरकार
NEWS
अगस्त 31, शिमला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल में बड़े मंदिरों के चढ़ावे के पैसे से सोशल कार्य पर खर्च करने को लेकर सरकार हाइकोर्ट में याचिका दायर करेगी। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री में शून्य काल में लाए हुए इस मामले पर जवाब दिया।
हिमाचल में करीब तीन दर्जन मंदिर सरकार के अधीन है इसमें चिंतपूर्णी, चामुंडा माता जैसे बड़े मंदिरों में अधिक चढ़ावा आता है। मंदिरों से सोशल कोज को पैसा दिया जाता है, लेकिन अब हाईकोर्ट ने इस पर बंदिशें लगाई हैं। सरकार इस मामले को कानूनी तौर पर देख रही है जिसके बाद इस पर हाईकोर्ट में पिटीशन डालेंगें।