मंडला में भाजपा ने आयोजित की प्रमुख नागरिक संगोष्ठी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मंडला के नगर पालिका टाउन हॉल में भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रमुख नागरिक संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने फोन के माध्यम से संबोधित किया।
मंत्री संपतिया उइके ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को आवश्यक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इससे मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रबुद्धजनों से सही तथ्यों को समाज तक पहुंचाने की अपील की। वहीं, जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कांग्रेस पर एसआईआर को लेकर गलत नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया।
----- बाइट - संपतिया उइके, कैबिनेट मंत्री, मप्र
बाइट - प्रफुल्ल मिश्रा, जिला अध्यक्ष, भाजपा, मंडला
मंडला में भाजपा ने आयोजित की प्रमुख नागरिक संगोष्ठी
एसआईआर को लेकर मंत्री संपतिया उइके ने रखी बात