खेल

मंडला में जिला स्तरीय युवा उत्सव, 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' रही थीम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मंडला में जिला स्तरीय युवा उत्सव, 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' रही थीम

पांच विधाओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा; चयनित प्रतिभागी जबलपुर में संभाग स्तरीय युवा उत्सव में करेंगे मंडला का प्रतिनिधित्व, 12 जनवरी 2027 को नई दिल्ली में होगा राष्ट्रीय युवा उत्सव।

मंडला, नवंबर 04: जिले के इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष उत्सव की थीम ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रखी गई है। प्रतियोगिता में समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और चित्रकला सहित पांच विधाओं में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयोजन के माध्यम से युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत, रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। निर्णायकों द्वारा उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागी जबलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय युवा उत्सव में मंडला का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, राष्ट्रीय युवा उत्सव 12 जनवरी 2027 को नई दिल्ली में आयोजित होगा।

------------------- बाइट - शिवकुमार वर्मा, प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी,मंडला

बाइट - विजय मरावी, प्रतिभागी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।