मंडला पुलिस ने 250 गुम और चोरी के मोबाइल लौटाए , ऑपरेशन सहयोग से दो दर्जन चोरी के मामले सुलझे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धनतेरस के अवसर पर मंडला पुलिस ने आम नागरिकों को बड़ी सौगात देते हुए गुम और चोरी हुए करीब 250 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके ने आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल धारकों को फोन सौंपे।
लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने बताया कि पिछले चार से पांच महीनों में पुलिस ने तकनीकी प्रयासों से इन मोबाइल फोन को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने 'ऑपरेशन सहयोग' के तहत चोरी की घटनाओं का खुलासा कराने में मदद करने वाले ग्रामीणों को भी सम्मानित किया।
ग्रामीणों से मिली सूचनाओं के आधार पर करीब दो दर्जन चोरी के मामलों को सुलझाने में सफलता मिली। सम्मानित ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
----- बाइट – सुनीता सैयाम, मोबाइल धारक, मंडला
बाइट – राजेश रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक, मंडला
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मंडला पुलिस ने धनतेरस के मौके पर 250 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, जिसकी कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। यह कदम चोरी के मामलों को सुलझाने के साथ-साथ नागरिकों के विश्वास को पुनः स्थापित करता है। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने बताया कि इसी ऑपरेशन से दो दर्जन चोरी के मामले भी हल हो गए। इस प्रकार की पहल से अपराध के प्रति निवारक प्रभाव पड़ता है और लोगों को अपने मोबाइल की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की प्रेरणा मिलती है।