खेल

मंदसौर में जिला स्तरीय युवा उत्सव, गायन से लोकनृत्य तक प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मंदसौर में जिला स्तरीय युवा उत्सव, गायन से लोकनृत्य तक प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

पांच विधाओं में युवाओं ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां, नुक्कड़ नाटक और पेंटिंग से दिया सामाजिक संदेश; विजेता प्रतिभागी अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

मंदसौर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। इसमें जिले के प्रतिभागियों ने गायन, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, लोक नृत्य और लोक गायन सहित पांच विधाओं में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। लोक नृत्य और लोक गायन के जरिए बच्चों ने क्षेत्र की लोक संस्कृति और परंपराओं को प्रस्तुत किया।

वहीं, गायन में मधुर प्रस्तुतियां दी गईं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक विषयों पर विचार रखे गए, जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में नशामुक्ति का संदेश देने वाले चित्र बनाए गए। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। अब चयनित प्रतिभागी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

-------

बाइट - ओपी हरोध संभागीय खेल अधिकारी मंदसौर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।