Mandsaur: मंदसौर में डेंगू और मलेरिया के 14 मामले, घर-घर सर्वे जारी, पर ये चीज बन रही बड़ा खतरा

मंदसौर में मलेरिया के 10 और डेंगू के 4 मरीज मिल चुके हैं. मलेरिया विभाग घर-घर जाकर लार्वा नष्ट कर रहा है, लेकिन सरस्वती नगर जैसी कॉलोनियों में फैली गंदगी और जलजमाव से खतरा बढ़ रहा है. स्थानीय लोग प्रशासन के इन प्रयासों को नाकाफी बता रहे हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP