मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी जिले में करीब साढे 4 करोड़ रूपए का 9 क्विंटल गांजा जब्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर , 28 सितंबर 2026
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा ओडिशा से कपड़े को गट्ठों के बीच में छिपाकर मध्यप्रदेश के कटनी ले जाया जा रहा था।
जिससे पुलिस की नजरों से बचा जा सके, लेकिन बॉर्डर पार से पहले ही पुलिस को चेकिंग के दौरान कपड़ों के गट्ठों के नीचे गांजा मिला। पुलिस ने दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला नागपुर चौकी क्षेत्र का है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मुख्य तस्करों को जानकारी जुटा रही है
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
गांजा तस्करी के इस मामले से यह स्पष्ट होता है कि अवैध व्यापार केवल कानून तोड़ता नहीं, बल्कि समाज की बुनियाद को भी क्षीण करता है। हमें अपने संसाधनों को वैध उद्योगों में लगाना चाहिए, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने चाहिए ताकि लोग वैध रास्तों से अपना भविष्य बना सकें। यदि कोई आर्थिक संकट हो तो कानूनी सहायता और न्यायालय से मदद लें, न कि अपराध की ओर रुख करें। इस तरह हम एक स्वच्छ, समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं।