मंगला एक्सप्रेस में बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद एक्शन में रेलवे प्रशासन, अचानक की खाने पीने की चीजों की जांच

खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में खाना खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद रेलवे प्रशास अलर्ट हो गया है. रेलवे मजिस्ट्रेट मोहित माधव की टीम ने अचानक पूरे स्टेशन परिसर का औचक निरीक्षण किया और खाने पीने की चीजों की जांच की गई. इस कार्रवाई के बाद स्टेशन पर खानपान का कारोबार करने वाले वेंडर्स में हड़कंप है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP