मंगला एक्सप्रेस फूड पॉइजनिंग केस में बड़ी कार्रवाई, IRCTC ने पेंट्रीकार संचालक पर लगाया 5 लाख जुर्माना

Khandwa News: मंगला एक्सप्रेस में त्रिचूर के हैप्पी कॉन्वेंट स्कूल के 30 बच्चों को फूड पॉइजनिंग होने के बाद रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है. IRCTC ने पेंट्रीकार संचालक पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. वहीं, सील होने के बाद भी खंडवा रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से खाना बेचते 8 वेंडर भी पकड़े गए हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP