मंगलवार को ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में आई तेजी, 5वें दिन किया इतना कलेक्शन

गदर 2 के ब्लॉकबस्टर होने के बाद सनी देओल की जाट और फिर बॉर्डर 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था लेकिन एक्टर की लेटेस्ट रिलीज बंटवारा 1947 दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई. हालांकि फिल्म की काफी तारीफ हो रही है बावजूद इसके इस पीरियड ड्रामा फिल्म को सिनेमाघरो में दर्शकों के लिए तरसना पड़ रहा है.
ओपनिंग वीकेंड तक को फिर भी इसने ठीक-ठाक कमाई की लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही ये पूरी तरह पस्त हो गई है. चलिए यहां जान लेते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को कितनी कमाई की है?
बंटवारा 1947 ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
अच्छी कहानी होने के बावजूद, बंटवारा 1947 दर्शकों के बीच कोई खास बज क्रिएट नहीं कर पाई., लोगों के इतने ठंडे रिस्पॉन्स की सबसे बड़ी वजह सनी का अपनी पुरानी, आक्रामक और हाईपर नेशनलिस्ट फिल्मी इमेलज को बदलना माना जा रहा है. उनकी इमेद में आया यह बदलाव उनके उन फैंस को पसंद नहीं आया है. हैरानी की बात यह है कि दर्शकों की कमी के कारण कई जगहों पर फिल्म के शो कैंसिल तक करने पड़े हैं. इसी के चलते ये फिल्म कमाई के लिए संघर्ष कर रही है.
बता दें कि बंटवारा 1947 ने 5.75 करोड़ से ओपनिंग की थी.
दूसरे दिन इसने 13.50 करोड़, तीसरे दिन 7.25 करोड़ और चौथे दिन 2 करोड़ कमाए.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 5वे दिन यानी पहले मंगलवार को इसका कलेक्शन 2.15 करोड़ रुपये रहा.
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की कुल नेट कमाई अब 30.65 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:-'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में
मंगलवार को सस्ती टिकट ऑफर का भी नहीं मिला खास फायदा
गौरतलह है कि मेकर्स ने बंटवारा 1947 की कमाई को बढ़ाने
📡 स्रोत: ABP Live Film