मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखा 65 साल की महिला 2 माह डिजिटल अरेस्ट, 22 लाख ठगे, रकम मिलने के बाद भी कॉल पर निगरानी

Bhopal News: भोपाल में 65 साल की गृहिणी को ठगों ने करीब दो महीने डिजिटल अरेस्ट में रखा. दिल्ली पुलिस अफसर और जज बनकर वीडियो कॉल किए, संपत्ति सीज करने का डर दिखाकर आंध्र प्रदेश से भोपाल बुलाया और सोने के जेवर गिरवी रखवाकर 22 लाख रुपये ठग लिए गए. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP