देश

मानिकपुर कोयला परियोजना की जनसुनवाई से पहले लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मानिकपुर कोयला परियोजना की जनसुनवाई से पहले लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने मानिकपुर ओपन कास्ट एक्सपेंशन परियोजना की प्रस्तावित जनसुनवाई को लेकर एसईसीएल कोरबा के महाप्रबंधक से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मुआवजा, पुनर्वास और पुनर्स्थापना से जुड़े लंबित कार्यों का निराकरण तथा काचांदी नाला डायवर्सन की प्रारंभिक निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही जनसुनवाई आयोजित करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि मानिकपुर ओपन कास्ट एक्सपेंशन परियोजना के तहत कोयला उत्पादन क्षमता को पांच दशमलव दो-पांच एमटीपीए से बढ़ाकर सात एमटीपीए किए जाने का प्रस्ताव है। इसके लिए इक्कीस अगस्त को जनसुनवाई होनी थी।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।