मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़कने से 5 लोगों की मौत हो गई. यह हिंसा कामजोंग और उखरुल जिलों में हुई. इधर, चस्साद में 10 घर और 20 दुकानों को आग के हवाले किया गया.
हाल के दिनों में यहां नागा और कुकी जो समुदायों के बीच हिंसा भड़की है.
इसके चलते कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी ने शनिवार 6 बजे कांगपोकपी जिले में 24 घंटे बंद का आह्वान किया है.
कामजोंग जिले में शनिवार को संदिग्ध हथियारबंद गुट ने गोलीबारी की.
इसके बाद 23 साल के माइकल न्गाममिनलेन हाओकिप की गोली मारकर हत्या कर दी गई .एक अन्य घटना में उखरुल जिले के टीएम कासो के पास याओलेन के पास घात लगाकर किए हमले में 40 साल के संदीप राय की गोली मारकर हत्या कर दी.
संदिग्ध हथियारबंद लोगों ने उनकी गाड़ी पर गोली चलाई. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जिला पुलिसकर्मी मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं.
इन दो मौतों से पहले कुकी समुदाय की महिला और पांच बच्चों के मां डोमखोनी टौथांग की गोली लगने से मौत हो गई थी.
इसके अलावा शनिवार को सुबह 9.30 बजे कामजोंग जिले में मणिपुर-म्यांमार बॉर्डर पर निंगचौ गांव में दो नागा ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
SEVEN DEAD, A POLICE STATION BURNT. WHAT IS HAPPENING TO MANIPUR?
Seven lives have been lost in a single day following violent incidents across different parts of Manipur.
Suspected Myanmar-based militants have reportedly attacked Ningchou village in Kamjong district, while deadly violence has also been reported along Makui IT Road and at Chassad.
Even a police station in Kamjong has reportedly been burnt down.
Further, two Nagas from Makui Ashang village in Kangpokpi district have also been reported missing.
Particularly disturbing is the killing of Sandeep Rai, a member of the Nepali community, in an alleged KRA ambush at Yolen near TM Kasom Litan in Ukhrul district.
This shows how the violence is spreading and claiming innocent lives across communities. What is going on?
How weak have we beco
📡 स्रोत: ABP Live