मणिपुर कांग्रेस नेता के घर के बाहर बम ब्लास्ट, देखिए वीडियो
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मणिपुर के थौबल जिले के यारइपोक इलाके में राज्य कांग्रेस विधायक केइशम मेघाचंद्र सिंह के घर के पास 3 सितंबर रात करीब 8:15 बजे बम ब्लास्ट हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.
पुलिस के अनुसार एक अज्ञात शख्स ने कांग्रेस नेता मेघाचंद्र सिंह के घर पर विस्फोटक फेंका. राहत की बात रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. केइशम मेघाचंद्र सिंह मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं. हाल ही पार्टी ने उनकी जगह तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके ओकराम इबोबी सिंह को मणिपुर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है.
वहीं मेघाचंद्र सिंह को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता नियुक्त किया गया.
#WATCH | Imphal East, Manipur: A bomb blast was reported at around 8:15 PM near the residence of state Congress President Keisham Meghachandra Singh in Bishnunaha, Yairipok. Police reached the spot immediately and conducted a search operation.
Further details are awaited. pic.twitter.com/73PfJP68yG ANI (@ANI) September 3, 2026
विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता केइशम मेघचंद्र सिंह ने एक दिन पहले 2 सितंबर 2026 को राज्य सरकार से जातीय हिंसा को लेकर सवाल किया था. इसके जवाब में मणिपुर के गृह मंत्री कोंथौजम गोविंदस सिंह ने कहा कि राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए.
गृह मंत्री ने कहा कि राज्य में स्थायी शांति बहाल करने के लिए समाज के सभी वर्गों को अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए और मानवता की भावना को बनाए रखना चाहिए. सदन में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, 'राज्य में शांति बहाल करने के लिए हम सभी को जिम्मेदारी उठानी चाहिए और मानवता
📡 स्रोत: ABP Live