राजनीति

मनोहर लाल G20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक में लेंगे हिस्सा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मनोहर लाल G20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक में लेंगे हिस्सा

सितंबर 11, नई दिल्ली: केन्‍द्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल 14 से 16 सितम्बर 2026 तक जी20 ऊर्जा मंत्रियों की अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। अमेरिका की मेजबानी में आयोजित जी20 की अध्यक्षता वाली इस बैठक में जी20 सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।विभिन्न देश इस बैठक में वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, ऊर्जा की वहनीयता, अवसंरचना विकास और सुदृढ़ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

मंत्री तीन प्रमुख आधारों के तहत आयोजित मंत्रिस्तरीय सत्रों में भाग लेंगे—“इनर्जी सिक्‍यूरिटी एंड एफोर्डएबल बेसलोड,” “परमिटिंग एंड रेग्‍यूलेटरी एफीशिएन्‍सी” और “क्रिटिकल मिनरल्‍स एंड रेसिलिएन्‍ट सप्‍लाई चेन”।

फोटो- केन्‍द्रीय मंत्री मनोहर लाल (फाइल फोटो)सोर्स- PIB

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।