मनोरंजन

मनोज बाजपेयी ने खरीदी करोड़ों की जमीन, इस गांव में किया इन्वेस्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मनोज बाजपेयी ने खरीदी करोड़ों की जमीन, इस गांव में किया इन्वेस्ट

बॉलीवुड के कई एक्टर्स ऐसे हैं जिनके पास करोड़ों की लग्जरी संपत्ति होने के अलावा बेहद कीमती जमीनें भी हैं. अमिताभ बच्चन, रणबीर रणवीर से लेकर कई एक्टर्स ने जमीन खरीद रखी है. वहीं अब मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी पुणे के एक गांव की जमीन में निवेश किया है. उन्होंने यहां करीब 4.45 एकड़ जमीन के लिए करोड़ों की कीमत चुकाई है.

मनोज बाजपेयी ने पुणे के गांव में खरीदी जमीन मनोज बाजपेयी अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपनी रईसी के लिए भी फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं. अभिनेता ने अब अपनी संपत्ति में पुणे की एक जमीन को भी शामिल कर लिया है.

रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म 'CRE Matrix' की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता ने पुणे के लोनावला के पास मुल्शी तालुका के प्रसिद्ध गांव तेलबेल में जमीन खरीदी है.

ये भी पढ़ें: बहन की शादी में फूट-फूटकर रोए थे अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर ने शेयर किया इमोशनल Video एक्टर ने 4.45 एकड़ के चुकाए 1.37 करोड़

मनोज बाजपेयी ने तेलबेल गांव की 4.45 एकड़ जमीन (1.80 हेक्टेयर) को अपना बनाया है. ये जमीन अभिनेता को विमलचंद खिमराज जैन ने बेची है. इसके लिए एक्टर ने 1 करोड़ 37 लाख 31 हजार रुपये का भुगतान किया है. ये सौदा 25 अगस्त को हुआ और इसके लिए 6 लाख 86 हजार 600 रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई.

कितने अमीर हैं मनोज बाजपेयी? 57 वर्षीय मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के रईस एक्टर्स में गिने जाते हैं. अभिनता एक फिल्म के लिए करीब 6 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं.

उनके पास मुंबई में आलीशान घर होने के अलावा अपने होमटाउन चंपारण में भी अच्छी खासी संपत्ति है. उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 50 से 60 लाख रुपये तक मिलते हैं. उनके पास महिंद्रा स्कॉर्पियो, BMW 5 सीरीज सेडान, SUV टोयो

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।