एक मंत्री ऐसा भी...सरकारी दफ्तर में गंदा था टॉयलेट, खुद सफाई करने लगे मिनिस्टर साहब

Jupally Krishna Rao: सरकारी दफ्तरों में साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति जांचने के लिए तेलंगाना के मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव ने अचानक एक राजस्व कार्यालय का निरीक्षण किया.
बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे मंत्री ने जब कार्यालय की व्यवस्था देखी तो उन्हें कई खामियां नजर आईं. सबसे ज्यादा नाराजगी उन्हें गंदे टॉयलेट देखकर हुई. इसके बाद मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाने के बजाय खुद टॉयलेट की सफाई शुरू कर दी.
📡 स्रोत: News18 Hindi